जियो के फ़ोन में आप बिना नेटवर्क फिर भी कर सकते हैं कॉल, जानिए कैसे
आजकल टेक्नोलॉजी की दुनिया है। तकनीक ने इतने पैर पसार लिए है कि इंसान फ्री हो गया है। इंसान के सभी काम मशीनें करने लगी है। आज हम आपको जिओ के एक नए फीचर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके तहत यदि आपके मोबाइल में नेटवर्क भी नहीं होगा तो आप किसी को भी कॉल कर सकते है।
बिना नेटवर्क फिर भी कर सकते हैं कॉल:
जियो अपने ग्राहकों को वाई फॉई कॉलिंग की सर्विस देने जा रही है। जिसके जरिए बिना टेलिकॉम नेटवर्क के भी वाई फाई की मदद से वीडियो और वॉइस कॉल्स किए जा सकते है। साथ ही ये सर्विस बिल्कुल फ्री है। अगर आपके पास स्मार्टफोन है, तो कुछ सेटिंग्स में बदलाव करके आप वाई फाई की मदद से कॉलिंग कर सकते है।
यह सर्विस उस समय काम आती है जब फोन में मोबाइल नेटवर्क नहीं आ रहा हो। तब आप वाईफाई नेटवर्क के जरिए कॉल रिसीव कर सकते हैं और कॉल लगा भी सकते हैं। अगर वाईफाई नेटवर्क स्ट्रॉन्ग है तो इसमें कॉल ड्रॉप के चांस बहुत कम होते हैं। जियो की ओर से अपने ग्राहकों को ये सर्विस बिल्कुल मुफ्त दी जा रही है।
- My Dost Desk

No comments