प्रेग्नेंट महिलाओं को नहीं करना चाहिए पपीता का सेवन, हो सकती है ये परेशानी
अपने वैवाहिक जीवन में मां बनना हर महिला का सपना होता है। गर्भावस्था जीवन का एक संवेदनशील पड़ाव होता है। कहा जाता है कि इस समय महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव भी होते हैं इस समय शिशु मां के पेट के अंदर रहता है तो कुछ चीजें गर्भस्थ शिशु के लिए गलत हो सकती है इसलिए कई बातों का ध्यान रखना जरुरी होता है। इस समय महिलाओं को खान-पान में काफी सावधानियां बरतनी चाहिए।
नहीं करना चाहिए पपीता का सेवन:
अगर पपीता पूरी तरह से पका न हो तो गर्भवती महिलाएं इसका सेवन न हीं करे। पपीता अगर पका भी हुआ है, तो इसे बहुत कम मात्रा में ही खाएं।
कई लोग पपीते का शेक भी तैयार कर पीते हैं लेकिन आप ध्यान रखें कि इस समय आपके शेक में पपीते की मात्रा कम हो और उसका बीज या उसका छिलका गलती से भी उसमें न जाए।
कच्चे पपीते में लेटेक्स पाया जाता है जो की शरीर में गर्मी पैदा करता है और गर्भाशय में संकुचन प्रारम्भ हो जाता है। जिसकी वजह से शिशु की गर्भाशय में ही मौत हो सकती है या फिर गर्भपात भी हो सकता है।
- My Dost Desk

No comments