Breaking News

प्रेग्नेंसी के बाद बॉडी पर दिखने लगे हैं स्ट्रेच मार्क्स तो अपनाएं ये खास घरेलू नुस्खे


बॉडी पर दिखनेवाले स्ट्रेच मार्क्स देखने में काफी अजीब लगते हैं. ये आमतौर पर पेट, जांघ, और हाथों पर नजर आते हैं। यूं तो स्ट्रेच मार्क्स के कई काारण हो सकते हैं। जैसे वजन कम होना या बढ़ जाना। शरीर के आकार में बदलाव, और एक कारण है गर्भावस्था में वजन का बढ़ना। बता दें कि जब त्वचा स्ट्रेच करती है तो त्वचा कोलाजन कमजोर पड़ने लगते हैं। जिसके कारण त्वचा पर फाइन लाइन्स दिखने लगती हैं। तो अगर आपकी बॉडी में भी स्ट्रेत मार्क्स हैं तो आपको परेशान होने मकी जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें इस्तेमाल करके आपके स्ट्रेच मार्क्स हमेशा के लि खत्म हो सकते हैं।

जैतून का तेल
जैतून के तेल में पोषक तत्वों, विटामिन्स और एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं। यह त्वचा संबंधी समस्याओं का भी इलाज करता है। इस तेल के इस्तेमाल से स्ट्रेच मार्क्स भी कम होते हैं।


एलोवेरा
एलोवेरा स्किन को होने वाले नुकसान की मरम्मत के लिए काफी प्रभावी है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो इन मार्क्स से निजात दिलाने में मदद करते हैं। इसके लिए प्रभावित जगह पर एलोवेरा जेल लगा लें। करीब 10 मिनट लगा रहने के बाद साफ पानी से धो लें। अच्छे रिजल्ट के लिए इसका इस्तेमाल रोजाना करें।

बेकिंग सोडा
स्ट्रेच मार्क्स दूर करने में बेकिंग सोडा बेहद फायेदमंद रहता है। बेकिंग सोडा से स्ट्रेच मार्क्स से हटाने के लिए आपको एक बॉउल में एक चम्मच बेकिंग सोडा, नींबू का रस मिलाएं और स्ट्रेच मार्क्स पर लगाकर, क्लिंग रेप से ढक लें, फिर लगभग 30 मिनट तक या सूखने के लिए ऐसा ही छोड़ दें। बेकिंग सोडा के मिश्रण के सूखने पर गुनगुने पानी से साफ कर लें।


हल्दी
हल्दी एंटीसेप्टिक, एंटीबायोटिक होने की वजह से ये शरीर की कई सारी बीमारियों को दूर करने में सहायक होती है, लेकिन क्या आपको पता है हल्दी से स्ट्रेच मार्क्स भी दूर किए जा सकते हैं। इसके लिए आपको एक बॉउल में एक चम्मच हल्दी पाउडर और ताजा क्रीम को मिक्स करें। फिर इस मिश्रण को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं।
- My Dost Desk

No comments