कम उम्र में सफेद हुए बालों से होने पड़ता है शर्मिंदा, इन्हें नेचुरली ऐसे छिपाएं
क्योंकि इससे पूरी लुक बर्बाद नजर आती है. बालों के समय से पहले सफेद होने के पीछे कारण कई हैं जिनमें सबसे बड़ी वजह स्ट्रेस लेना है. वैसे इन्हें छिपाने के लिए कई तरीके आजमाएं जाते हैं.
ग्रे हेयर को काले और घने बनाने की चाहत है तो आप इसके लिए कुछ ट्रिक्स को आजमा सकते हैं. खास बात है कि इन्हें अपनाना आसान है और इनसे बेस्ट रिजल्ट पाए जा सकते हैं.
कॉफी और मेहंदी का नुस्खा
सफेद बालों पर रंग चढ़ाने के लिए मेहंदी को लगाना बहुत पुराना तरीका है. इससे बालों की खूबसूरती बढ़ती है और वे मजबूत भी न पाते हैं. मेहंदी में कई चीजें मिलाकर इससे दोगुने फायदे पाए जा सकते हैं. इनमें से एक हीना पाउडर के पेस्ट में कॉफी को मिलाना भी है. ये दोनों चीजें कलर को और डार्क बना सकती हैं.
ऐसे स्टेप बाय स्टेप करें फॉलो
पहले एक बर्तन में पानी को गर्म कर लें.
इसके बाद इसमें कॉफी पाउडर को डालें.
दूसरे बर्तन में हिना पाउडर, दही और इसमें कॉफी का पानी डालें.
चीजों को मिलाकर इसे रात भर के लिए ऐसे ही छोड़ दें.
अगले दिन इस पेस्ट को नहाने से पहले बालों में लगाएं और करीब एक घंटे बाद शैंपू कर लें.
हेयर रिंस बनाएं
बालों में आई सफेदी को दूर करने के लिए आप ब्लैक टी का हेयर रिंस तैयार कर सकते हैं. इसके लिए एक बर्तन में पानी में दो चम्मच ब्लैक टी मिलाएं. इसमें थोड़ा नमक डालकर पानी को उबालें. ठंडा होने पर इसे छान लें और बालों में अप्लाई करें. आप इस हेयर रिंस को हफ्ते में एक बार बालों पर लगा सकते हैं.
करी पत्ता का नुस्खा
कई औषधीय गुणों से भरपूर करी पत्ता न सिर्फ बीमारियों का इलाज है बल्कि इससे बालों की भी बेहतर देखभाल की जा सकती है. सफेद हुए बालों को काला बनाने के लिए करी पत्ता का नुस्खा आजमाएं. आंवला पाउडर में करी पत्ता का रस मिलाएं और इसे बालों में अप्लाई करें. इस पेस्ट को करीब एक घंटे तक बालों में लगा रहने दें और फर्क देखें.
- My Dost
No comments