Breaking News

सावधान! खाने के तुरंत बाद पानी पीना न भूलें, नुकसान जान उड़ जाएंगे होश!

सावधान! खाने के तुरंत बाद पानी पीना न भूलें, नुकसान जान उड़ जाएंगे होश!

Water After Food: पानी हमारी सेहत के लिए बहुत जरूरी है. यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ हर दिन 3-4 लीटर पानी पीने की सलाह देते हैं। वहीं पानी को लेकर भी कुछ नियम हैं. अगर पानी का सही तरीके से सेवन न किया जाए तो यह सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।

डॉक्टरों के मुताबिक खाने के दौरान पानी पीने से बचना चाहिए। खाने के साथ या तुरंत बाद पानी पीने से एसिडिटी और सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि जो लोग खाने के तुरंत बाद पानी पीते हैं उन्हें कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

खाना खाने के कितने देर बाद पानी पीना चाहिए?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना ​​है कि भोजन को पचने में दो घंटे का समय लगता है। वहीं, पानी पीने से पाचन क्रिया पर असर पड़ता है। इसलिए खाना खाने के करीब 45 से 60 मिनट बाद पानी पीना चाहिए। यह भी ध्यान रखें कि खाने से आधा घंटा पहले पानी जरूर पिएं।

सही समय पर पानी पीने के फायदे
1. खाना खाने के एक घंटे बाद पानी पीने से वजन नियंत्रित रहता है.

2. सही समय पर पानी पीने से पाचन में मदद मिलती है. पाचन तंत्र मजबूत रहता है।

3. पेट में गैस और एसिडिटी की समस्या नहीं होती है।

4. भोजन में मौजूद पोषक तत्व शरीर द्वारा अच्छी तरह अवशोषित होते हैं।

5. सही समय पर पानी पीने से अच्छी नींद आती है.

खाने के तुरंत बाद पानी पीने के नुकसान
1. मोटापे की समस्या
2. पाचन संबंधी समस्याएं
3. ब्लड शुगर लेवल बढ़ने की समस्या
4. पेट में गैस की समस्या - My Dost

No comments