Breaking News

भारत में कोरोना की दूसरी लहर बहुत ज्यादा है खतरनाक ,लोगो को यूँ दे रहा वायरस चकमा

कोरोना वायरस की दूसरी लहर ना सिर्फ ज्यादा संक्रामक है बल्कि अब इसका एक और रूप सामने आ रहा है कोरोना अब लोगो पर छिपकर हमला कर रहा है साफ लक्षण दिखने के बाद भी रिपोर्ट नेगेटिव आ रही है। 


एक डॉक्टर ने बताया की पिछले कुछ दिनों में हमे ऐसे कई मरीज मिले है उन्हें बुखार ,कफ ,साँस लेने में तकलीफ हो रही है और सिटी स्कैन में उनके फेफड़ो में हल्के पेच दिखाई दिए इसके बावजूद भी इनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई।

 
डॉक्टर चौधरी ने बताया कि इनमे से कुछ मरीजों को ब्रोन्कोएलेवलर लैवेज टेस्ट किया गया इस टेस्ट में मुहं या नक् के जरिए पतली नली डालकर फेफड़ो के तरल पदार्थ कि जाँच कि जाती है इस टेस्ट में वो सभी मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए जिमे लक्षण थे और उनकी Covid-19 RT-PCR टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। 


डॉक्टर काले का कहना है कि ऐसे मामलो में वायरस खुद को ACE रिसेप्टर्स से जोड़ लेता है ACE रिसेप्टर्स एक तरह का प्रोटीन है जो फेफड़ो कि कई कोशिकाओं में पाया जाता है। 


मैक्स हेल्थकेयर में पल्मोनोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉक्टर विवेक नागिया का कहना है कि करीब 15 -20 % कोरोना मरीज इस परेशानी से गुजर रहे है। 


डॉक्टर नागिया का कहना है कि पहली लहर कि तुलना में कोरोना के इस लहर में मरीजों के लक्षण भी बहुत अलग है ऐसे में वायरस के म्यूटेशन से इंकार नहीं किया जा सकता है। 


Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं मान्यताओं पर आधारित हैं. Brain Remind इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें. इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद - My Dost Desk

No comments