कोरोना से लड़ाई में नेजल स्प्रे बनेगा हथियार ,कंपनी ने किया वायरस को खत्म करने का दावा
कोरोना के खिलाफ जंग में नेजल स्प्रे कारगर हो सकता है कनाडा की कंपनी सैनोटाइज ने नाक से डालने वाना ऐसा प्रे बनाने का दावा किया है जो 99.99 % कोरोना को खत्म कर देता है।
सेनोटाइज का कहना है की अमेरिका और ब्रिटेन में हुए परीक्षण दिखाते है की नेजल स्प्रे हवा में ही कोरोना वायरस को खत्म करना शुरू कर देता है और नाक के रास्ते से उसे फेफड़े तक पहुंचने से रोकता है।
यूके में ट्रायल के चीफ इन्वेस्टीगेटर डॉ. स्टीफन विन्चेस्टर ने कहा की कोरोना महामारी के खिलाफ चल रही वैश्विक लड़ाई में ये नेजल स्प्रे सबसे बड़ा हथियार साबित होगा दुनियाभर के खिलाफ नाक में डालने वाली दवाओं को लेकर तेजी से रिसर्च चल रही है।
देश में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है इस बार कोरोना पहले से ज्यादा खतरनाक रूप में सामने आया है पिछले साल कोरोना वायरस फेफड़ो को जितना नुकसान 7 दिन में पहुंचता था अब वो दो से तीन दिनों में ही पहुंचा रहा है।



No comments