खिचड़ी खाना सेहत के लिए है लाभकारी ,जानिए इसके फायदे
जब कभी भी बाहर से तक कर घर आए हो या जब खाना बनाने का ज्यादा मूड न हो तब अक्सर भारतीय घरो में झटपट से बनने वाली खिचड़ी बना ली जाती है।
दाल ,चावल और सब्जियों ,मसालों से तैयार की गई खिचड़ी काफी स्वादिष्ट और पोषण से भरपूर होती है जो शरीर को ऊर्जा और पोषण देती है।
पाचन क्षमता कमजोर होने पर भी यह आहार आसानी से पच जाता है और पाचन क्रिया को दुरस्त करता है इसलिए बीमारी में मरीजों को इसे खिलाया जाता है।
महिलाओं में प्रेग्नेंसी के दौरान अक्सर कब्ज या अपच की स्थिति बनी रहती है ऐसे में खिचड़ी खाना लाभकारी होता है।
घी ,दही ,नींबू या आचार के साथ अलग -अलग फायदे देती है खिचड़ी को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।




No comments