Breaking News

गर्मियों के मौसम में कैरी का पानी पीना सेहत के लिए है लाभकारी ,जानिए इसके फायदे

गर्मी का मौसम आते ही कैरी की आवक भी शुरू हो जाती है चटनी के आलावा कैरी के सबसे स्वादिष्ट व्यंजनों में कैरी के पानी को शामिल किया जाता है। 




कैरी का पना गर्मी के दुष्प्रभावों से बचने में बहुत लाभकारी है यह आपको लू की चपेट में आने से बचाता है और शरीर में तरलता बनाए रखने में मददगार होता है। 


गर्मियों में इसका रोजाना सेवन पेट की परेशानियों से दूर रखेगा ,पेट की गर्मी खत्म करने के साथ ही यह पाचक रसों के निर्माण में मदद करता है। 


विटामिन सी से भरपूर होने के कारण यह आपकी  प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा करता है और कई सेहत की समस्याओ से आपकी रक्षा करता है। 


टीबी ,एनीमिया ,हैजा जैसी बीमारियों के लिए यह टॉनिक की तरह काम करता है। 



Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं मान्यताओं पर आधारित हैं. Brain Remind इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें. इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद - My Dost Desk

No comments