Samsung Galaxy M21s स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानिए क्या है कीमत और फीचर्स.....!!
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग ने अपना नया स्मार्टफोन Galaxy M21s लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने अभी तक इस फोन को ब्राजील में लांच किया है लेकिन जल्द ही भारत में भी लांच होने वाला है।
Samsung Galaxy M21s के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,500 रुपए रखी गई है.यह फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करता है।
Samsung Galaxy M21s में 6.4 इंच का फुल एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. फोन इनफिनिटी-U डिस्प्ले के साथ आता है. फोन में ऑक्टा-कोर Exynos 9611 प्रोसेसर दिया गया है।
सैमसंग के इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है पता सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
सैमसंग गैलेक्सी M21s में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W के फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट के साथ आती है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिया गया है।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं मान्यताओं पर आधारित हैं. News Remind इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें. इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद
- My Dost Desk




No comments