जानें सरसो तेल के हेल्थ बेनेफिट्स, सर्दियों में पूरे शरीर के लिए है फायदेमंद
नाखून बढ़ने में मददगार
आप ठंड के मौसम में हाथ और पैर के नाखून में सरसों तेल अच्छे से लगाएं. आप देखेंगे कि आपके पैर और हाथ के नाखून जल्दी बढ़ेंगे और नाखून में भी एक अलग सी चमक आएगी.आपको मैनीक्योर करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी और नाखून की सारी गंदगी भी खुद पर खुद बाहर आ जाएगी
दमकेगी त्वचा
सरसों तेल को हल्का गर्म कर लें और फिर पूरी बॉडी में लोशन की तरह लगा लें. इसके बाद अच्छे से 10 मिनट तक मसाज करें. अगर आप ऐसा हफ्ते में दो बार करते हैं तो आपकी बॉडी टोन हो जाएगी और आपको बॉडी पॉलिशिंग जैसी स्किन मिलेगी. इसके अलावा रात में सोने के पहले आपको अपने नाखून और नाभि में सरसों तेल डालना है.
बालों के लिए वरदान
आपके बालों के लिए भी सरसों तेल काफी फायदेमंद है. इसमें फोलिक एसिड और प्रोटीन जैसे चीजे होते हैं, जो आपके बालों को बढ़ाने का काम करते हैं. आपको रात में सोने के पहले अच्छे से सरसों तेल से हेयर मसाज करना है और सुबह में बाल धो लेना हैं. आप कुछ ही महीनो में देखेंगे कि आपके बालों की डेंसिटी और मजबूती काफी अच्छी हो गयी है.
तेल लगाने के पहले रखें ख्याल
सरसों तेल लगाने के पहले इस बात का ख्याल रखें कि यह तेल आपको चेहरे पर भूलकर भी नहीं लगाएं. इससे चेहरा बहुत ऑयली हो जाएगा और पिंपल जैसी समस्या आ जाएगी. इस तेल की डेंसिटी बहुत हाई होता है, इसलिए यह आपके चेहरे के रोम छिद्र को बंद करता है. इससे रैशेज और पिंपल जैसी समस्या होगी.
- My Dost
No comments