सिर्फ खांसी-जुकाम नहीं बल्कि इन 5 गंभीर बीमारियों में भी राहत दिलाता है अदरक

Ginger Benefits: सर्दियों का मौसम अदरक की चाय के बिना अधुरा लगता है. किसी को खांसी, जुकाम हो जाए तो अक्सर अदरक की चाय या फिर अदरक का काढ़ा पीने की सलाह दी जाती है. आयूर्वेद में अदरक को दवा के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. अदरक में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन, जिंक, कॉपर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. क्या आप जानते हैं केवल खांसी-जुकाम ही नहीं बल्कि कई बड़ी बीमारियों से राहत दिलाने के लिए अदरक फायदेमंद होता है.
1. इम्यूनिटी स्ट्रांग: अदरक में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व के साथ एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने में मदद करते हैं. इस कारण से खांसी, जुकाम, खराश से छुटकारा पाने के लिए अदरक की चीजें खाने की सलाह दी जाती है.
2. स्वस्थ पाचन तंत्र: अदरक में जिंजरोल नामक कंपाउंड पाया जाता है जो पेट के लिए काफी अच्छा माना जाता है. गैस, एसिडिटी, पेट फूलना या ब्लोटिंग जैसी पेट से जुड़ी बीमारियों से राहत पाने के लिए अदरक का सेवन करना चाहिए.
3. ब्लड प्रेशर: अदरक में पर्याप्त मात्रा में पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो बॉडी में ब्लड प्रेशर लेवल को कंट्रोल करने में बहुत मदद करते हैं. बीपी के रोगियों को अपनी डाइट में अदरक को जरूर शामिल करना चाहिए.
4. वेट लॉस में मददगार: अदरक में एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी ऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं जो वजन कम करने के लिए फायदेमंद साबित होते हैं. इसके सेवन से कैलोरी बहुत जल्दी बर्न होती है. अगर आप मोटापे से परेशान हैं तो अदरक खाना शुरू कर दें.
5. हेल्दी हार्ट: अदरक में विटामिन, मिनिरल्स और अमीनो एसिड पाए जाते हैं जो शरीर के ब्लड सर्कुलेशन को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. अदरक खाने से हार्ट अटैक, हार्ट स्ट्रोक का खतरा कम होता है. दिल को हेल्दी बनाए रखने के लिए अदरक जरूर खाएं.
- My Dost
No comments