Breaking News

नजर का चश्मा उतरवा देंगे ये 4 आयुर्वेदिक उपाय, बढ़ जाएगी आंखों की रोशनी!

एक समय ऐसा भी आता है, जब इंसान को दिखना ही बंद हो जाता है. अगर आपके साथ भी आंखों से जुड़ी समस्या हो रही है तो कुछ आयुर्वेदिक उपायों के जरिए इसे ठीक किया जा सकता है.

त्राटक

अगर आपकी आंखों की रोशनी कमजोर हो गई है तो त्राटक प्रक्रिया का सहारा ले सकते हैं. त्राटक एक तरह की मेडिटेशन प्रैक्टिस है जो किसी भी एक चीज जैसे मोमबत्ती या दिये की लौ पर ध्यान लगाकर की जाती है. त्राटक से ना सिर्फ आपका फोकस सुधरता है, बल्कि यह आंखों की रोशनी के लिए भी फायदेमंद है.

नेत्र धौति

नेत्र धौति भी आंखों के लिए काफी फायदेमंद होती है. आंखों को साफ करने के लिए नेत्र धौति एक ऐसी आयुर्वेदिक तकनीक है जिसमें आंखों को खोलकर साफ पानी से धोना होता है. यह तकनीक आपकी आंखों की गंदगी को पूरी तरह साफ कर देती है.

नेत्र तर्पण

नेत्र तर्पण भी आंखों के लिए काफी फायदेमंद कही जाती है. यह एक तरह का आयुर्वेदिक इलाज है, जिसमें औषधि घी को इंसान की आंखों में डाला जाता है. नेत्र तर्पण करते समय आंखों को ठीक से खोलकर रखना चाहिए. नेत्र तर्पण से आंखों की रोशनी मजबूत होती है.

त्रिफला

त्रिफला आयुर्वेदिक बूटी को कहा जाता है, जो आंखों को कई तरह से फायदा पहुंचाती है. अगर आप अच्छा रिजल्ट चाहते हैं तो त्रिफला पाउडर को पानी में मिलाकर आंखों को अच्छी तरह धो लें. आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स के अनुसार, त्रिफला पानी से आंखों को धोने से आपकी नजर मजबूत होगी. इसके साथ ही आंखों पर जोर पड़ना भी कम होगा.

- My Dost

No comments