Breaking News

सरसों के तेल में मिलाकर लगा लीजिए ये चीज, गंजी खोपड़ी पर भी उगेंगे नए बाल

इसकी वजह हो सकता है बढ़ता पॉल्यूशन, केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल, लाइफस्टाइल और खराब खानपान इसकी एक वजह बन सकता है. शरीर में कुछ पोषक तत्वों की कमी भी गंजेपन और बाल झड़ने का कारण बन सकते हैं. एक समय जहां गंजापन बढ़ती उम्र का लक्षण माना जाता था, लेकिन आज के समय में ऐसा कहना गलत होगा. इस समस्या से निजात पाने के लिए लोग इलाज करवाते हैं जिससे उनके बाल दोबारा वापस आ जाएं.

अगर आपके बाल भी झड़ गए हैं और आप उनको वापस से उगाना चाहते हैं तो आज हम आपको एक ऐसी तिब्बती नुस्खा बताने वाले हैं जो आपके बालों को काला, घना और लंबा और बालों को वापस उगाने में भी मदद कर सकता है.

इस तिब्बती नुस्खे को बनाने के लिए आपको चाहिए अमरबेल, आंवला, शिकाकई, रीठा और रतनजोत

कैसे बनाएं

इस नुस्खे को बनाने के लिए सबसे पहले इन सभी चोजों को धोकर सुखा लें और फिर इन्हें मिक्सी में या सिलबट्टे पर डालकर बारीक पीस लें. अब इस मिक्सचर को सरसों के तेल में मिलाकर रख दें. कुछ दिनों बाद आप देखेंगे कि इस तेल का रंग लाल हो जाएगा, इसका मतलब है कि आपका तेल बनकर तैयार है.

कैसे करें इस्तेमाल

इस तेल को हफ्ते में तीन बार इस्तेमाल कर सकते हैं, इससे रिजल्ट बेहतर मिलेगा. रात को सोने से पहले इस तेल से सिर पर मसाज करें और कपड़े को सिर पर बांध कर सो जाएं और सुबह उठकर माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें. आपको कुछ ही दिनों में अंतर साफ दिखने लगेगा.

- My Dost

No comments