Breaking News

इन घरेलू नुस्खों को अपनाकर, घर के कोने में छिपे मच्छरों से पाएं छुटकारा!

इन घरेलू नुस्खों को अपनाकर, घर के कोने में छिपे मच्छरों से पाएं छुटकारा!

मच्छरों को घर से कैसे भगायें: गर्मियों के मौसम को रात को सबसे अधिक परेशान करने वाले मच्छर ही होते हैं। जो गुड नाईट, अगरबत्ती, कोइल लगाने के बाद भी मच्छरों का हमला लगातार चालू रहता है। कोने में छिपे मच्छर घर से जाने का नाम ही नहीं ले रहे हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताएंगे जिनसे आप मच्छरों से छुटकारा पा सकते हैं और रात को चैन की नींद सो सकते हैं।

सोयाबीन का तेल लगाएं: मच्छरों को दूर भगाने में सोयाबीन का तेल काफी लाभदायिक होता है। इसके लिए आपको सोने से पहले शरीर पर सोयाबीन का तेल लगाना चाहिए।

नीम के तेल से: नीम के तेल को सोने से पहले लोशन में मिलाकर बॉडी पर लगा लें। नीम का तेल मच्छरों को भगाने में सहायक होता है। फिर आप पूरी रात चैन की नींद सो सकते हैं।

पुदीना के तेल से: पुदीने की खुशबू से मच्छर दूर भागते हैं। यदि आप पूरे घर में पुदीने के तेल का छिड़काव कर दे तो मच्छर भाग जाएंगे।

लहसुन के रस से: लहसुन के रस से मच्छर तुरंत भाग जाते हैं। इसके लिए आप लहसुन की कुछ कलियों को
पानी में उबाल लें और फिर इस पानी को स्प्रे बोतल में भरकर पूरे घर में छिड़क दें। ऐसा करने से घर में उपस्थित सभी मच्छर भाग जाएंगे।

कॉफी के उपयोग से: यदि आप को डर है कि बारिश के मौसम और गन्दगी के कारण मच्छर अंडे दे सकते हैं। तो आप वहां पर कॉफी या कॉफी पाउडर डाल दें।

- My Dost

No comments