Breaking News

लहसुन का उपयोग करेगा हैरान, कपल्स के लिए है अमृत समान

लहसुन का उपयोग करेगा हैरान, कपल्स के लिए है अमृत समान

पूरी दुनिया में लोग आज आयुर्वेद से ज्यादा अंग्रेजी दवाईयों पर ज्यादा विश्वास करते है | हम आपको बता दें की यह अंग्रेजी दवाईयां भी इन्ही वनस्पतियों से बनती है | आज हम आपको लहसुन के फायदे बताने जा रहे है, जो हर व्यक्ति को अपने जीवन में पता होने चाहिए | लहसुन को विज्ञान की दुनिया में Allium sativum के नाम से जाना जाता है | हाल ही में वैज्ञानिको ने यह विश्वास दिलाया है की यदि आप निरंतर एक निश्चित मात्रा में लहसुन का सेवन करते है तो यह आपको ढेरो बिमारियों से बचायेगा |

एलर्जी में कारगर
वैज्ञानिको ने हाल ही में दावा किया है की लहसुन में सल्फर तत्व भरपूर पाया जाता है | जो मानव के आम जीवन में होने वाली बीमारी एलर्जी से उसे बचाता है | यह शरीर में गंधक तत्व की मात्रा को नियंत्रित रखता है | सल्फर लहसुन के अतिरिक्त प्याज, शलगम में भी पाया जाता है |

कैंसर का इलाज
वैज्ञानिको का मानना है की लहसुन कैंसर का इलाज करने में सहायक है | यह महिलाओ में होने वाले ब्रेस्ट कैंसर और पुरुषो में होने वाले प्रोस्टेट कैंसर की रोक धाम में सहायक है | कुछ दिनों पहले एक खबर अमेरिका से प्रकाशित हुई थी, जिसमे महिला ने निश्चित मात्रा में लहसुन का सेवन करके ब्रेस्ट कैंसर से मुक्ति पा ली थी |

मेल हार्मोन बनाने में योगदान
पुरुषो में एक हार्मोन पाया जाता है, जिसे टेस्टेस्टेरोन हार्मोन कहते है | विज्ञान के अनुसार इसी टेस्टेस्टेरोन हार्मोन से शुक्राणु का निर्माण होता है | लहसुन में एलिसिन नामक पदार्थ पाया जाता है | जो टेस्टेस्टोरेन को मजबूती प्रदान करता है | यदि सीधे शब्दों में यह कहा जाये की लहसुन पुरुषो में शुक्राणु क्षमता को बढ़ाता है तो गलत नहीं होगा |

कमजोरी दूर करे
यदि कोई व्यक्ति काफी कमजोर है तो उसके यह समस्या आमतौर पर देखने को मिलती है की उनके शरीर में अचानक से ऐठन पड़ जाती है | वैज्ञानिको का कहना है की यदि कुछ महीनो तक इसका सेवन करते है तो शरीर में ऐठन की समस्या धीरे-धीरे समाप्त हो जाती है | इसमें रोगी को लहसुन की कुछ कलियों को भुन कर खाना चाहिए |

ह्रदय आघात का रामबाण इलाज
लगातार बढ़ती हुई जनसंख्या के कारण खान पान की सामग्रियों के अशुद्धता काफी बढ़ गयी है | इसलिए यह देखा जाता है की आजकल 25 वर्ष के नौजवान को भी हार्ट अटैक आ रहे है | यदि लहसुन का रेगुलर सेवन किया जाये तो ब्लड प्रेशर नियंत्रित होता है, जिससे ह्रदय आघात की समस्या कम होती है |
- My Dost

No comments