Breaking News

कब्ज की वजह से दिनभर पेट बना रहता है भारी? आजमा लें आंवला से जुड़े ये 3 नुस्खे

कब्ज की वजह से दिनभर पेट बना रहता है भारी? आजमा लें आंवला से जुड़े ये 3 नुस्खे

Benefits of Amla in Constipation: पेट की कब्जी आजकल लोगों की कॉमन समस्या बनती जा रही है. डॉक्टरों के मुताबिक उल्टा-सीधा और गलत समय पर खाने, पर्याप्त नींद न लेने और मानसिक तनाव की वजह से यह समस्या शुरू होती है. काफी लोग इस समस्या को दूर करने के लिए दवाओं का सेवन शुरू कर देते हैं. कभी-कभार तो उन्हें इससे आराम महसूस होता है लेकिन बाद में वही दवाई उनके लिए नुकसानदेह बनने लगती हैं. अगर आप भी ऐसी ही समस्या का सामना कर रहे हैं तो आज हम आपको कब्ज दूर करने के लिए आंवले से जुड़ा उपाय बताने जा रहे हैं. इसके सेवन से न केवल कब्ज की दिक्कत दूर होती है बल्कि पाचन तंत्र भी फिट रहता है. आज हम इस बारे में आपको विस्तार से बताते हैं.

आंवला में मौजूद पोषक तत्व (Amla Benefits For Constipation)

सबसे पहले हम आंवले में मौजूद पोषक तत्वों के बारे में जान लेते हैं. आयुर्वेदाचार्यों के मुताबिक आंवले में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है. फाइबर की वजह से हमारे शरीर का पाचन तंत्र बेहतर हो जाता है. ऐसे में आंवले का सेवन करने से न केवल मलत्याग करने में आसानी हो जाती है बल्कि पेट की आंतों की भी ढंग से सफाई हो जाती है. अगर आप नियमित रूप से आंवले का सेवन करते हैं तो इससे कब्ज की समस्या से हमेशा के लिए राहत मिल सकती है. इसके साथ ही उल्टी-दस्त, मितली, गैस-एसिडिटी और पेट दर्द से भी निजात मिल जाती है.

कब्ज में आंवले के सेवन का तरीका (How To Use Amla For Constipation)

आंवला जूस दूर करेगा समस्या

अगर आप आप अक्सर कब्ज (Kabj Mein Amla ka Upay) की दिक्कत का सामना करते हैं तो आंवले के जूस का सेवन आपकी समस्या दूर कर सकता है. इसके लिए आप 3-4 आंवलों को धोने के बाद उन्हें टुकड़ों में काट लें. इसके बाद उन्हें मिक्सी में डालें और फिर आधा गिलास पानी भर लें. इसके बाद उसमें पुदीने की पत्तियां और अदरक डालकर अच्छी तरह घोल लें. फिर उस घोल को छानकर काला मिलाकर सेवन कर लें.

आंवला चूर्ण है बहुत गुणकारी

जो लोग आंवले (Kabj Mein Amla ka Upay) का जूस पीने या बनाने में दिक्कत महसूस करते हैं, वे आंवले का चूरण बनाकर सेवन कर सकते हैं. आप किसी भी आयुर्वेदिक स्टोर पर यह चूरण आसानी से खरीद सकते हैं. सुबह खाली पेट पानी में आंवला पाउडर को उबाल लें. इसके बाद उसमें शहद मिलाकर नियमित रूप से उसका सेवनन शुरू कर दें. ऐसा करने से आपकी कब्जी की दिक्कत काफी हद तक दूर हो जाएगी.

उबले आंवले का करें सेवन

आप पेट की कब्ज (Kabj Mein Amla ka Upay) दूर करने के लिए रोजाना सुबह खाली पेट उबले हुए 2 आंवला का भी सेवन कर सकते हैं. ऐसा करने से पेट में मौजूद टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं और पाचन क्रिया मजबूत हो जाती है. इस उपाय से आप दिनभर हल्के-हल्के महसूस करेंगे और फिट होकर सारे कामकाज कर पाएंगे. - My Dost

No comments