Breaking News

Eye Flu में भूलकर भी न करें ये गलती, जा सकती है आंखों की रोशनी

Eye Flu में भूलकर भी न करें ये गलती, जा सकती है आंखों की रोशनी

दिल्ली सहित देश के अधिकतर राज्यों में इन दिनों आई फ्लू (Eye Flu) का प्रकोप फैला हुआ है। आपको कहीं भी आसानी से आई फ्लू के मरीज नजर आ सकते हैं। यह आंखों की दर्दनाक बीमारी है, जिसे मेडिकल भाषा में कंजंक्टिवाइटिस (Conjunctivitis) भी कहा जाता है। आई फ्लू के लक्षणों (Eye Flu Symptoms) की बात करें, तो इसमें मरीजों की आंखें लाल हो जाती हैं, पानी आता है, दर्द और चुभन होती है।


आई फ्लू का इलाज क्या है


आई फ्लू को आम भाषा में आंख आना भी कहा जा रहा है। इस बीमारी मेंआंख का लाल होना और आंखों में सूजन आ रही है। आई फ्लू होने पर पीड़ित बाजार से कोई भी आई ड्रॉप लेकर आंखों में डाल लेते हैं। ऐसा करना आपकी आंखों के लिए खतरनाक हो सकता है। एम्स (AIIMS) के डॉक्टरों ने कहा है कि इससे आंखें खराब होने और रोशनी कमजोर होने का खतरा रहता है।

जा सकती है आंखों की रोशनी

वास्तव में पीड़ित आंखों के इलाज के लिए स्टेरॉयड का इस्तेमाल कर रहे हैं। एम्स ने इसके इस्तेमाल के खिलाफ चेतावनी दी है। एक रिपोर्ट में एम्स के डॉक्टर ने बताया है कि आंखों में स्टेरॉयड वाली आई ड्रॉप डालने के दो हफ्ते बाद कॉर्निया पर धब्बे होने और आंखों का दबाव बढ़ने का खतरा रहता है। उन्होंने कहा कि एम्स ने अपने उपचार प्रोटोकॉल में स्टेरॉयड को शामिल नहीं किया है और इसे बहुत ज्यादा जरूरत होने पर डॉक्टर की सलाह पर दिया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी है कि स्टेरॉयड देने से रोगी को शीघ्र आराम तो हो सकता है लेकिन बाद में आंखें खराब होने और रोशनी कमजोर होने का खतरा रहता है।

कैसे फैलता है आई फ्लू


  1. आई फ्लू के रोगी के संपर्क में आने से
  2. दूषित वस्तुओं को छूने से
  3. दूषित तौलिये या रुमाल का इस्तेमाल करने से
  4. दूषित पानी में तैरने से


आई फ्लू के लक्षण


  1. आंखों का लाल होना
  2. आंखों में दर्द, जलन और चुभन होना


आई फ्लू का इलाज और घरेलू उपाय


  1. आंखों को साफ करने के लिए कॉटन और ठंडे पानी का इस्तेमाल करें।
  2. डॉक्टर के परामर्श के बाद ही किसी दवा का इस्तेमाल करें।


- My Dost

No comments