Breaking News

अगर आपके शरीर में भी है खून की कमी तो जरूर खाएं ये 8 चीजें

khoon ki kami

आज के भाग-दौड़ वाली जिन्दगी में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। अगर आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान नही रख पाते हैं तो आपका बीमार होना निश्चित है। कई बार जरा सी लापरवाही से सामान्य सी बीमारी भी बहुत बड़ी हो जाती है। इन्ही में से एक है शरीर में खून की कमी। फास्ट फूड या अनहेल्दी भोजन करने से हमारे शरीर में खून की कमी होने लगती है। हालांकि हमारा शरीर इस बात की तरफ इशारा भी करता है लेकिन हम ध्यान नही दे पाते हैं जिसका परिणाम हमे एनीमिया के रूप में भुगतना पड़ता है।

एनीमिया यानि शरीर में खून की कमी के कारण हमारे शरीर में शरीर में हीमोग्लोबिन कम हो जाता है। इसलिए हमे ऐसे फलों और सब्जियों को अपने खाने में शामिल करना चाहिए जिनसे हमारे शरीर में खून ज्यादा बने। आइये जानते हैं आज ऐसे हीं कुछ सब्जियों और फलों के बारे में जिन्हे खाने से हमारे शरीर में खून की कमी नही होगी।।
1) चुकंदर

चुकंदर सिर्फ देखने में हीं लाल नही होता है बल्कि यह खून की कमी पूरी करने में बहुत ज्यादा मददगार भी होता है। इसमे कैल्शियम, आयरन, विटामिन ए और विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। इसके अलावा इसमे फॉलिक एसिड, फायबर, मैग्नीज और पोटैशियम भी होता है जिस कारण ये शरीर की खून संबंधी परेशानियों को दूर करता है। इसे सलाद के रूप में अपने भोजन में जरूर शामिल करें। इसके अलावा आप चाहें तो चुकंदर का जूस भी पी सकते हैं।

2) तरबूज

गर्मी के दिनों में पानी का सबसे बड़ा स्त्रोत होता है तरबूज। इसमे 91 प्रतिशत पानी होता है। तरबूज में बहुत कम फैट होता है और चीनी भी लगभग 6% होता है। तरबूज में विटामिन ए, बी6, सी और ढेर सारे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमे ल्योकोपेन, एंटीऑक्सीडेंट और अमीनो एसिड प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

3) टमाटर
टमाटर शरीर में खून की कमी दूर करने का सबसे बड़े स्त्रोत में से एक है। टमाटर में विटामिन ए, फायबर, विटामिन सी, विटामिन के, पोटैशियम और मैग्नीज पाया जाता है। इसके अलावा इसमे विटामिन ई (एल्फा टोकोफेरोल), थियामिन, निआचिन, विटामिन बी6, मैग्निसियम, फॉस्फोरस और कॉपर भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
4) गाजर
सर्दियों में गाजर खाना आंखों के लिये बहुत हीं फायदेमंद होता है। गाजर में विटामिन ए, बिटा-कैरोटीन, फायबर, विटामिन के, पोटैशियम और एंटीऑक्सिडेंट भरपूर मात्रा में होता है।

5) शलजम

शलजम में मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट और डाइटरी फायबर अधिक मात्रा में होता है। इसमें इम्यून सिस्टम मजबूत करने वाला विटामिन सी भी ढेर सारा मिलता है।
6) स्ट्रॉबेरी

स्ट्रॉबेरी विटामिंस, फायबर और हाई लेवल के एंटीऑक्सीडेंट्स (पोलीफिनोल्स) का बहुत हीं बढिया स्त्रोत है। यह सोडियम फ्री, फैट फ्री और कोलेस्ट्रॉल फ्री खाद्य है। इसमे मैग्नीज और पोटेशियम की पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।

7) खजूर

खजूर खाने के बहुत सारे फायदे हैं। खजूर में कॉपर, मैग्निसियम, मैग्नीज़, विटामिन बी6 (पायरिडोक्साइन), निआचिन, पैंटोथेनिक एसिड और रिबोफ्लाविन पाए जाते हैं। इससे यह शरीर को एक सुरक्षा कवच प्रदान करता है। इसके उपयोग से कॉर्बोहाईड्रेड, प्रोटीन और फैट का शरीर सही इस्तेमाल कर पाता है।

8) बादाम

बादाम में प्रोटीन, फायबर, विटामिन ई, मैग्निसियम, रिबोफ्लाविन, कैल्शियम और पोटेशियम की भरपूर मात्रा में होती है। यह शरीर के लिए बेहद हीं स्वास्थ्यवर्धक चीज है।
- My Dost

No comments