गर्मियों में पिएं सौंफ की चाय, ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल
सौंफ की चाय कैसे बनाएं -
गर्मियों में पिएं सौंफ की चाय : Benefits Of Fennel Tea In Hindi
लिवर फंक्शन अच्छा होगा -
सौंफ में सेलेनियम की भरपूर मात्रा होती है। ये लिवर से टॉक्सिन्स को हटाने में मदद करता है और बॉडी के फंक्शन को बेहतर करता है। सौंफ की चाय पीना लिवर के डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करेगा।
आंखों की रोशनी के लिए -
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए एक कप सौंफ की चाय का सेवन जरूर करना चाहिए। इसमें विटामिन ए और एंजाइम्स होते हैं जो आई हेल्थ के लिए अच्छे हैं। रात में सोने से पहले इस चाय को पीना नसों को भी रिलैक्स करता है।
ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए -
सौंफ की चाय का सेवन करने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। सौंफ में नाइट्रेट्स, सोडियम और पोटैशियम की मात्रा होती है जो प्राकृतिक तरीके से ब्लड प्रेशर को कम और बैलेंस करने में मदद करता है।

No comments