Corona Vaccine: सरकार ने अप्रैल महीने में सभी दिन कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए दिए आदेश
देश में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलो को देखते हुए सरकार ने कोरोना वैक्सीन अभियान और तेज करने का फैसला लिया है सरकार ने अप्रैल महीने के सभी दिन वैक्सीन लगाने के आदेश जारी किए है सरकारी छुट्टी के दिन भी टिका लगेगा।
टीकाकरण पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा की सुबह 7 बजे तक मिली रिपोर्ट के अनुसार 6.30 करोड़ से अधिक ठीके लगाए जा चुके है इनमें से 82,16,239 स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों को टीके की पहली खुराक 52,19,525 कर्मियों को दूसरी खुराक 90,48,417 अग्रिम मोर्च के कर्मचारियों को पहली खुराक दी जा चुकी है।
इसके साथ ही 45 साल से अधिक आयु वाले 73,52,957 लोगों को पहली खुराक और दूसरी 6,824 को लोगो को दी जाती है साथ ही 60 वर्ष से अधिक आयु वाले 2,93,71,422 लोगों को पहली खुराक और 48,502 को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।
देश में कोरोना के हालत दिन पर दिन खराब होते जा रहे है कोरोना के नए केस हर दिन अब रिकॉर्ड तोड़ रहे है कोरोना से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र परभववित दिख रहा है नए मामले सामने आने के बाद देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या एक करोड़ 22 लाख 21 हजार 665 हो गई है।




No comments