अगर शरीर में दिखने लगे ऐसे संकेत तो तुरंत कर लें प्रैग्नेंसी टेस्ट, प्रैग्नेंट होने के हैं चांस
आजकल हमारी बदलती जीवनशैली में लोगों की खाने की आदतों में इतना पर्रिवतन आ चुका है कि पीरियड्स का कुछ समय के लिए बंद हो जाना या अनियमित पीरियड्स की समस्या होना आम हो गया है। इसलिए बहुत सी महिलाओं को इस बात को लेकर कई गलतफहमियां होने लगती है। आज हम आपको कुछ संकेत बता रहे है जिनके चलते आप अपना प्रैग्नेंसी टेस्ट कर सकती है।
ऐसे में तुरंत कर लें प्रैग्नेंसी टेस्ट
# पहले से ज्यादा थकावट, भूख ना लगना या बार-बार पेशाब आना जैसे लक्षण संबंध बनाने के 21 दिनों के भीतर नज़र आने लगें तो आप प्रैग्नेंसी टेस्ट कर लें।
# अगर आपको पीरियड्स नहीं आ रहे और फिर भी पेट में बार-बार मरोड़ पड़ रहा है तो तुरंत टेस्ट कर लें, ताकि बाद में कोई दिक्कत न हो।
# तनाव और कमजोरी के कारण अनियमित पीरियड्स की समस्या आ सकती है लेकिन 2 महीने तक पीरियड्स न आए तो यह गर्भवती होने का संकेत भी हो सकता है। इसलिए प्रैग्नेंसी टेस्ट कर लें।
# प्रैग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन एवं प्रोजेस्ट्रोन हार्मोन की मात्रा बढ़ने लगती है। अगर आपको भी कुछ ऐसा संकेत दिखाई दे तो तुरंत टेस्ट कर लें क्योंकि ऐसी स्थिति में ब्रैस्ट भारी और दर्द होने लगती है।

No comments