Breaking News

कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के बाद जरूरी है इस काम में यह सावधानी

कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के बाद जरूरी है इस काम में यह सावधानी

देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच टीकाकरण अभियान को तेज कर दिया गया है। अब तक 7 करोड़ से अधिक डोज लगाए जा चुके हैं। 1 अप्रैल से 45 या इससे अधिक उम्र के सभी लोगों को टीका लगाया जा रहा है। वैक्सीन लगने के बाद क्या करें या क्या नहीं इसको लेकर काफी चर्चा हो रही है। सरकार कई तरह की दिशा-निर्देश जारी कर चुकी है। इस बीच सोशल मीडिया पर कई लोग सवाल पूछ रहे हैं कि टीका लगने के बाद क्या सेक्स करना सेफ है? या इसमें किसी तरह की सावधानी की आवश्यकता है? स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसको लेकर कोई आधिकारिक गाइडलाइन जारी नहीं की है, लेकिन एक्सपर्ट सलाह दे रहे हैं कि दूसरा डोज लगने के बाद महिला और पुरुषों को गर्भ निरोधक साधानों का इस्तेमाल करना चाहिए।

कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल गाजियाबाद के इंटरनल मेडिसिन के डॉक्टर दीपक वर्मा ने कहा, सरस-कोव2 एक नोवल वायरस है और वैक्सीन इसे निष्क्रिय करने के लिए है। हालांकि, यह कहना जल्दबाजी होगा कि वैक्सीन का कोई लॉन्ग टर्म साइड इफेक्ट होगा या नहीं और क्या सेक्स करने पर यह महिला या पुरुषों को प्रभावित करेगा। डॉक्टर ने इस बात पर जोर दिया कि मौजूदा स्थिति में बचाव बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा, महिला और पुरुषों को यह सलाह दी जा सकती है कि दूसरा डोज लगने के बाद कम से कम 2-3 सप्ताह तक कंडोम का इस्तेमाल करें, ऐसा इसलिए क्योंकि सेक्स के दौरान शरीर के द्रव संपर्क में आते हैं। चूंकि हम नहीं जानते कि वैक्सीन किस तरह हम पर प्रभाव डालेगा, कंडोम का इस्तेमाल करना बेहतर होगा।





- My Dost

No comments