Breaking News

बेकाबू हो रहा है कोरोना ,हर तरफ दिख रही है कोरोना से तबाही ,जानिए राज्यों की हालत कैसी है

भारत में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है कोविड -19 की दूसरी लहर देश पर कहर बरपा रही है पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है रोजाना लगभग 30 लाख लोगो को वेक्सीन लगाई जा रही है। 


देशव्यापी 'टीका उत्सव 'के चौथे दिन बुधवार को रात 8 बजे तक टीकों की 31.39 लाख से अधिक खुराक देने के साथ अब तक 11.43 करोड़ लोगो को टीका लगाया गया है। 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा की कोविड -19 रोधी टीकों की पर्याप्त उपलब्धता के लिए सरकार प्रतिबद्ध है साथ ही उन्होंने इस महामारी के खिलाफ सामुदायिक संगठनों ,राजनितिक दलों और गैर सरकारी संघटनो की सयुंक्त शक्ति का उपयोग करने का आह्वान किया। 


CBSC द्वारा 10 वीं बोर्ड परीक्षा रद्द करने एवं 12 वीं की बोर्ड परीक्षा स्थगित करने के बाद मध्यप्रदेश राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, और महाराष्ट्र ने भी इन कक्षाओं  के लिए अपने राज्य बोर्ड की परीक्षाओ को स्थगित कर दिया गया है। 


ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भारत में कोविड -19 की मौजूदा स्थिति के कारण इस महीने के अंत में प्रस्तावित नई दिल्ली की अपनी यात्रा की अवधि कम कर दी जॉनसन की भारत यात्रा 26 अप्रैल से शुरू होने वाली है। हरियाणा में पिछले 24 घंटो में कोरोना वायरस संक्रमण के  5,398 नएमामले सामने आए है और गुजरात में  7,410 न्य मामले आए है। 

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं मान्यताओं पर आधारित हैं. Brain Remind इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें. इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद - My Dost Desk

No comments