तुलसी सेहत के लिए है लाभकारी जानिए इसके चमत्कारी फायदे
तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल केवल पूजन सामग्री के तौर पर ही नहीं किया जाता बल्कि इसमें कई आश्चयर्जनक गुण होते है जो सेहत की दृष्टि से बहुत लाभकारी होते है।
तुलसी के पत्तों में एंटी -ऑक्सीडेंट होते है जो शरीर की इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करते है।
जिन लोगो को सांस की दुर्गन्ध की परेशानी होती है उन्हें रोजाना सुबह उठकर तुलसी के कुछ पत्तों को मुहं में रखना चाहिए ऐसा करने से सांस की दुर्गन्ध धीरे -धीरे कम होने लगेगी।
यदि आपको कही चोट लग जाए तो आप तुलसी के पत्तों को फिटकरी के साथ मिलाकर अपने घाव पर लगा सकते है ऐसा करने से चोट व घाव जल्दी ठीक होने में मदद मिलेगी। यदि आपको दस्त हो गए है तो तुलसी के पत्तों को जीरे के साथ मिलाएं और पीस लें अब इस मिश्रण को दिनभर में 3-4 बार चाटते रहे।



No comments