दुनिया में एक सप्ताह में बढ़ गए 52 लाख कोरोना केस ,25 से 59 वर्ष की उम्र के लोगों में बढ़ रहा है संक्रमण ,जानिए रिपोर्ट
दुनिया में कोरोना महामारी फिर गहराती जा रही है विश्व स्वास्थ्य संघठन ने बताया की गत सात दिनों के दौरान दुनियाभर में 52 लाख से ज्यादा नए कोरोना रोगी बढ़ गए नए मामलो में लगातार आठवें सप्ताह बढ़ोतरी दर्ज की गई है जबकि कोरोना से मरने वालों की संख्या में लगातार पांचवे हफ्ते वृद्धि देखि जा रही है।
दुनिया में कोरोना महामारी से अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित है अकेले इस देश में ही पांच लाख 80 हजार से ज्यादा पीड़ितों की मौत हुई है जबकि 3 करोड़ 20 लाख से अधिक संक्रमित पाए गए है अमेरिका के बाद भारत और ब्राजील सबसे अधिक प्रभावित है WHO के प्रमुख टेड्रोस अदनाम घेबरेस ने कहा की कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या में लगातार पांचवे हफ्ते बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
अमेरिका के रष्ट्रपति जो बाइडन ने एलान किया की अब 16 वर्ष से ज्यादा उम्र का हर अमेरिकी नागरिक कोरोना वेक्सीन लगवाने के लिए पात्र होगा बाइडन ने सोमवार को एक ट्वीट में कहा ,'आज से 16 साल से ज्यादा उम्र वाला अमेरिकी टिका लगवाने के लिए योग्य होगा।
बांग्लादेश में कोरोना संक्रमण बढ़ने पर राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन 28 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया गया है



No comments