भारत में कोरोना के 1.61 लाख नए मामले, एक दिन में 879 लोगों की हुई मौत
कोरोना का ग्राफ दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। देश में कोरोना के नए मामले लगातार बढ़ रहे हैं. मंगलवार को देश में कोरोना के 1,61,736 मामले सामने आये हैं। देश में अब तक कोरोना के कुल मामलों की संख्या 1,36,89,453 पर पहुंच गई है।
आंकड़ों के मुताबिक, एक दिन में कोरोना वायरस से 879 लोगों की मौत हुई है। इससे अब तक इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,71,058 हो गई है। एक्टिव मामलों की संख्या भी पहली बार 12,64,698 के पार हो गई है।
इस बीमारी से अब तक 1,22,53,697 लोग ठीक हो चुके हैं। देश में अब तक 10,85,33,085 लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है। अभी 45 साल और इससे ऊपर के लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा रही है।

No comments