लहसुन के सिर्फ फायदे ही नहीं बल्कि कुछ नुकसान भी है जानिए इनके बारे में
खाने का स्वाद बढ़ाने में मदद करने वाले लहसुन को दुनियाभर में मसले के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है एंटीबायोटिक खूबियों से भरपूर लहसुन -कच्चा और पका हुआ दोनों ही तरह से सेहत के लिए लाभकारी है।
लहसुन में एलिसिन नाम का एक कंपाउंड बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है अगर अधिक मात्रा में ऐलिसिन शरीर में पहुंच जाए तो लिवर में विषाक्तता का खतरा हो सकता है।
अगर खली पेट कच्चा लहसुन खाया जाए तो इसकी वजह से सीने और पेट में जलन की परेशानी हो सकती है साथ ही जी मिचलाने और उल्टी की भी दिक्क्त हो सकती है।
बहुत अधिक मात्रा में लहसुन खाने से स्किन में खुजली और चकत्ते होने का खतरा हो सकता है लहुसन में एलिनेज नाम का एंजाइम पाया जाता है जिसकी वजह से स्किन में रैशेज हो जाते है।
जो महिलाऐं प्रेग्नेंट है या फिर जो बच्चे को अपना दूध पिलाती है उन महिलाओं को भी लहसुन नहीं खाना चाहिए लहसुन लेबर को प्रेरित करने का काम करता है जिससे समय से पहले ही डिलीवरी का खतरा बना रहता है।




No comments