बड़ी खबर:अब WhatsApp से कर सकेंगे पेमेंट,WhatsApp Pay सेवा हुई शुरू...!!
मैसेंजर एप व्हाट्सएप ने भारत में अपनी भुगतान सेवा WhatsApp pay शुरू कर दी है अब आप व्हाट्सएप के माध्यम से भी पैसों का लेनदेन कर सकेंगे....
भारत में व्हाट्सएप ने व्हाट्सएप पे को लॉन्च कर दिया है. दरअसल अब आप व्हाट्सएप से पैसा ट्रांसफर भी कर सकते हैं। यह मंजूरी नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने दी है।
सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, "मैं आज उत्साहित हूं कि व्हाट्सएप को पूरे भारत में भुगतान शुरू करने की मंजूरी दी गई है।
![]() |
व्हाट्सएप पे सेवा पिछले दो वर्षों से भारत में बीटा परीक्षण पर चल रही थी।इसमें आने वाली कुछ समस्याओं के कारण इसे आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं किया गया था। लेकिन अब NPCI से मंजूरी के बाद, यह भारतीय उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध कराया गया है।
भारत में फिलहाल 40 करोड़ व्हाट्सएप यूजर हैं जिनमें से केवल 2 करोड़ लोगों को ही व्हाट्सएप पेमेंट ऑप्शन दिया जायेगा।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं मान्यताओं पर आधारित हैं. News Remind इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें. इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद
- My Dost Desk




No comments