शानदार फीचर्स के साथ Vivo V20 SE स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स...!!
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने अपना नया स्मार्टफोन Vivo V20 SE भारत में लॉन्च कर दिया है आइए जानते हैं कंपनी ने क्या फीचर्स यूजर्स को उपलब्ध करवाए हैं....
Vivo V20 SE के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत की कीमत 20,990 रुपये रखी है.फ़ोन में 6.44 इंच की फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले दी गई है. ऐस्पेक्ट रेश्यो 20:9 की है. इस फोन में Qualcomm Snapdragon 665 प्रोसेसर दिया गया है।
Vivo V20 SE में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमेरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का सेंसर (Bokeh कैमरा) और 8 मेगापिक्सल का वाइड ऐंगल सेंसर दिया गया है. फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
विवो के इस फोन में 4,100mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 33W के फ्लैश चार्ज के साथ आती है. कनेक्टिविटी के लिए USB Type C का सपोर्ट Bluetooth 5.0, GPS, FM Radio जैसे स्टैंडर्ड फीचर्स का सपोर्ट दिया गया है।
फोन को 2 कलर ऑप्शन एक्वामरीन ग्रीन और ग्रैविटी ब्लैक में लॉन्च किया गया वीवो वी20 एसई फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित Funtouch OS 11 पर चलता है।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं मान्यताओं पर आधारित हैं. News Remind इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें. इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद
- My Dost Desk




No comments