Breaking News

महिलाओं में पीरियड्स से ही नहीं इस वजह से भी हो सकता है पेट में दर्द, जानिए

अक्सर महिलाओं को कई तरह की समस्याओं से गुजरना पड़ता है जिसमें सबसे अहम है मासिक धर्म। लेकिन कई बार अचानक पेट दर्द उनके लिए चिंता का विषय बन जाता है। अधिकतर बार तो ऐसा होता है कि पीरियड्स आते ही नहीं लेकिन पेट में पीरियड्स जैसा दर्द होने लगता है। इसके कई कारण हो सकते है। आज हम आपको इसके बारे में कुछ जरुरी बातें बताने जा रहे है। 

इसलिए भी हो सकता है पेट दर्द:

अगर पेट में दर्द बिल्कुल पीरियड्स जैसा हो रहा है तो यह प्रैग्नेंसी का संकेत हो सकता है। इस दौरान पेट में ऐंठन और हल्की सी स्पॉटिंग होती है और ब्रैस्ट में सूजन और अकड़ापन आने लगता है।

पेट में दर्द होने का कारण पीरियड्स लेट होना है। जिन लड़कियों के पीरियड्स हमेशा अनियमित होते हैं, उन्हें दर्द का सही पता नहीं चल पाता है।

मेनोपॉज के दौरान मासिक अनियमित हो जाता है, जिस वजह से पेट में ऐंठन और ब्‍लीडिंग जैसा एहसास महसूस हो सकता है क्योंकि शरीर में प्रजनन हार्मोन इस समय अस्थिर हो जाते है। 

जब भ्रूण फैलोपियन ट्यूब के अंदर पलने लगे तो इस दौरान पेट में पीरियड जैसा ही दर्द होता है। इसके अलावा ओवेरियन टिशू के अंदर कुछ ऐसे सिस्‍ट बनने लगते है, जिसने पीरियड जैसा दर्द महसूस होने लगता है। 

- My Dost Desk

No comments