पुराना फोन खरीद रहे हैं तो रखें इन बातों का विशेष ध्यान, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान....!!
दोस्तों यदि आप नया स्मार्टफोन खरीदने की बजाय पुराना स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए आइए जानते हैं इन्हीं के बारे में....
● यदि आप पुराना फोन खरीद रहे हैं तो आपको उस फोन का बिल और बॉक्स अवश्य लेना चाहिए ताकि आगे चलकर आपको कोई परेशानी ना हो।
● पुराना फोन खरीदने से पहले फोन का आईएमईआई नंबर को एक बार जरूर मिलाकर कर देखें। फोन का IMEI पता करने के लिए उससे *#06# डायल कर सकते हैं।
● फोन को खरीदने से पहले उस फोन को कुछ समय के लिए चला कर अवश्य देखना चाहिए ताकि पता लग सके कि उसके सभी फीचर्स काम कर रहे हैं या नहीं।
● फोन को लेने से पहले उसकी पूरी तरह से जांच कर ले. फोन के पोर्ट्स, स्पीकर, माइक, कैमरा लेंस आदि की भी ठीक से जांच करनी होगी।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं मान्यताओं पर आधारित हैं. News Remind इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें. इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद
- My Dost Desk




No comments