अनार के सेवन से करें अपने इम्यून सिस्टम को दुरुस्त, दूर रहेंगी कई बीमारियां
अनार के पत्ते भी सेहत को कई फायदे देते हैं। अनार के पत्तों का इस्तेमाल सलाद, फलों और सब्जियों के साथ स्मूदी या जूस में, कढ़ी, पास्ता सॉस या सूप जैसे व्यंजनों में पालक विकल्प के रूप में कर सकते हैं। इसके अलावा आप अनार के पत्तों की चाय भी बना सकते हैं। चलिए जानते हैं अनार के पत्ते आपके लिए किस तरह फायदेमंद हो सकते हैं।
- गार्डन डॉट इको के अनुसार, एक्जिमा त्वचा की सबसे घातक बीमारी है। इससे ग्रस्त व्यक्ति लगातर खुजली और जलन से परेशान हो जाता है। कई बार तो गंभीर घाव भी हो जाते हैं और शरीर पर लाल चकत्ते पड़ने लगते हैं। यह रोग वंशानुगत रूप से भी होता है।
- आयुर्वेदिक चिकित्सा में, इनका उपयोग भूख बढ़ाने और पाचन समस्याओं के लिए किया जाता है। आजकल खराब जीवनशैली और शारीरिक गतिविधियों के कम होने से बहुत से लोगों को भूख नहीं लगती है जिसकी वजह से वो कम खाते हैं।
- पाचन क्रिया खराब होने पर भोजन पूरी तरह से पचता नहीं है, जिसके कारण शरीर को पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता। इसका मतलब यह है कि यह समस्या कई गंभीर बीमारीयों का कारण बन सकती है।
- अगर आप ऊपर बताये गए किसी रोग से पीड़ित हैं और उससे राहत पाने के लिए अनार के पत्तों का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी भी चीज का अधिक सेवन सेहत के लिए हमेशा खतरनाक होता है इसलिए सलाह जरूरी है।
- My Dost Desk



No comments