Breaking News

क्या आपको पता है इन मांसाहारी चीजों से ज्यादा इन शाकाहारी चीजों में होता है प्रोटीन !

जो लोग वेजिटेरियन होते हैं उन्हें हमेशा यही चिंता रहती है कि प्रोटीन की कमी को कैसे पूरा किया जाए। 


आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें नॉनवेज से ज्यादा प्रोटीन मौजूद होता है। 


काबुली चने हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं.काबुली चने में ज्यादा प्रोटीन मौजूद होता है शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए काबुली चने का सेवन करें।  


किनोवा में भी प्रोटीन मौजूद होता है इसके अलावा इसमें फाइबर, मैग्नीशियम और आयरन की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है आप चाहे तो ब्रेकफास्ट में किनोवा का दलिया या खिचड़ी बनाकर खा सकते हैं। 


पीनट बटर सैंडविच में प्रोटीन पाया जाता है इसके अलावा पीनट बटर खाने से शरीर में अमीनो एसिड की कमी भी पूरी हो जाती है। 


सोया के इस्तेमाल से कई प्रकार के पकवान बनाए जाते हैं नियमित रूप से आधा कप सोया खाने से शरीर को  प्रोटीन की प्राप्ति होती है। 


अगर आपको थायराइड या कैंसर की समस्या है तो सोया खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 


इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद - My Dost Desk

No comments