Breaking News

पेट दर्द और एसिडिटी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए करें ये उपाय

अक्सर इंसान की हर बीमारी की जड़ पेट की समस्या ही होती है। इसका मुख्य कारण हमारा गलत खानपान है। जिसकी वजह से एसिडिटी की समस्या होने पर पेट में तेज जलन, खट्टी डकारें आना शुरू हो जाती हैं। कभी-कभी तो एसिडिटी के कारण पेट में दर्द होने लगता है। आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आप एसिडिटी की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

एसिडिटी से छुटकारा पाने के उपाय:

लौंग के सेवन से भी एसिडिटी की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। एसिडिटी होने पर लौंग को चबाकर खाएं, या इसे पानी में उबालकर पी लें। इससे आपको एसिडिटी की समस्या से आराम मिल जाएगा।

एक गिलास में ठंडा पानी ले लें। अब इसमें एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर पियें। ऐसा करने से आपकी एसिडिटी की समस्या दूर हो जाएगी।

अदरक के 1 टुकड़े को छीलकर चबाएं। ऐसा करने से आपको एसिडिटी के दर्द से आराम मिलेगा। इसके अलावा एक चम्मच शहद में अदरक का रस मिलाकर पीने से भी एसिडिटी की समस्या से आराम मिल जाता है।

- My Dost Desk

No comments