व्हाट्सएप में आया नया फीचर, 7 दिन बाद अपने आप डिलीट हो जाएंगे मैसेज...!!
दोस्तो मैसेजिंग एप व्हाट्सएप जल्द ही अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर लेकर आने वाला है. व्हाट्सएप लगातार अपने यूजर्स को अपडेट देता रहता है...
व्हाट्सएप जल्द ही अपने यूजर्स के लिए एक ऐसा फीचर लेकर आने वाला है इस फीचर की मदद से यूजर्स के मैसेज अपने आप गायब हो जाएंगे.हाल ही में पब्लिश हुए FAQ पेज से इस नए फीचर के बारे में जानकारी सामने आई है।
नए फीचर्स के आने के बाद वाट्सऐप यूजर मैसेज के साथ टाइम सेट कर पाएंगे. यानि सेट किए गए समय के बाद मैसेज खुद ही डिलीट हो जाएंगे।
व्हाट्सएप से पहले यह फीचर टेलीग्राम और जीमेल जैसी साइट्स पर पहले से ही मौजूद है. इस फ़ीचर के आने के बाद यूजर्स को व्हाट्सएप पर एक नया अनुभव मिलने वाला है।
व्हाट्सएप की दुनिया भर में करोड़ों यूजर्स है. भारत में भी अनेक लोग व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं.इस नए फीचर के तहत कोई मीडिया फाइल भेजी है तो वो भी एक निर्धारित समय के बाद ही डिलीट होगी।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं मान्यताओं पर आधारित हैं. News Remind इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें. इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद
- My Dost Desk




No comments