Breaking News

दिवाली 2020 : दिवाली के दिन इन बातो को अनदेखा करना पंहुचा सकता है आपको बेहद नुकसान

त्योहारों के सीजन में लोग भाग दौड़ में अपनी सेहत को इग्नोर कर देते है लेकिन ऐसा करना उनकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। 


अब दीवाली नजदीक आ गयी है ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताते है जिनको अपनाके आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख पाएंगे। 


जब भी त्यौहार  के सीजन में भागा दौड़ी चल रही हो तो पानी पीना बिलकुल भी इग्नोर ना करे ऐसा करने से डिहाइड्रेशन की प्रॉब्लम हो सकती है इसलिए  जब भी बाहर जाये तो पानी जरूर साथ रखे और कम से कम 500 मिलीमीटर पानी का सेवन करे। 


त्योहारों के सीजन में वजन बढ़ने का डर भी बना रहता है इसलिए हाई कैलरी फूड को इग्नोर करना सीखे  दीवाली के आते ही घर में बाजार से मिठाई लाना शुरू हो जाती है लेकिन उन मिठाइयों में  मेटानिल यलो, लेड नाइट्रेट और म्युरिएटिक एसिड का उपयोग किया जाता है जो स्वास्थय के लिए काफी खतरनाक हो सकता है इसलिए जहाँ तक हो सके घर की मिठाइयों का ही सेवन करना चाहिए। 


मीठी और ऑयली चीजे खाने से  थकान, भारीपन, भूख कम लगने और इनडायजेशन  अपच जैसी समस्याएं हो जाती है और ऑइली खाने से  हाइपरटेंशन और कोलेस्ट्रॉल की दिक्कत हो सकती है। 


त्योहारों में मिठाइयों में मिलावट होने लग जाती है इसलिए कही भी जाये बेक्ड मिठाइयों का सेवन करे डाइबिटीज के मरीज मिठाइयों से दूरी बनाये रखे। 

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं मान्यताओं पर आधारित हैं. Brain Remind इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें. इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद
- My Dost Desk

No comments