Breaking News

TikTok: औपचारिक तौर पर टिक-टॉक ने अमेरिकी सरकार पर किया मुकदमा


कोरोना के बाद चारों और चीन को लेकर आक्रोश है। हर कोई चीन को बॉय कॉट की सोच रहा है। लॉस एंजिल्स स्थित इंटरनेट प्रौद्योगिकी कंपनी टिक-टॉक ने 24 अगस्त को अमेरिका जिला अदालत में एक अभियोग प्रस्तुत किया, जिसमें औपचारिक रूप से अमेरिकी सरकार पर टिक-टॉक और इस की पैरेंट कंपनी बाइट डांस से संबंधित अवैध प्रशासनिक आदेश का आरोप लगाया गया।

अमेरिकी सरकार पर किया मुकदमा:

कैलिफोर्निया के केंद्रीय जिले के लिए संयुक्त राज्य जिला अदालत में अभियोग प्रस्तुत करने के दौरान टिक-टॉक ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक आदेश जारी करने की प्रक्रिया अवैध है और इससे कंपनी के संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन हुआ है। 

प्रशासनिक आदेश में कहा गया है कि इसने अंतर्राष्ट्रीय आपात आर्थिक अधिकार अधिनियम के आधार पर कदम उठाया, जो वास्तव में कानून का दुरुपयोग है।

- My Dost Desk

No comments