Breaking News

भारत का सबसे तेजी से बढ़ता बीमा तकनीक वितरक बना Phone pay

आजकल ऑनलाइन का जमाना है। डिजिटल भुगतान दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म फोनपे अपने दायरे को बढ़ाते हुए वित्तीय सेवाओं (फाइनेंशियल सर्विस) पर ध्यान केंद्रित कर रही है। कंपनी ने आज कहा कि वह भारत में तेजी से बढ़ने वाली बीमा तकनीक वितरक (इंश्योर-टेक डिस्ट्रिब्यूटर) बन गई है।

Phone pay का बढ़ता दायरा:

पिछले चार महीने में कंपनी ने बीमा व धन प्रबंधन (वेल्थ मैनेजमेंट) में छह नई योजनाएं जोड़ी हैं। फोनपे ने कहा कि इसके म्यूचुअल फंडों ने 5,000 से ज्यादा शहरों से निवेश देखा है। फोनपे में वित्तीय सेवा और भुगतान मामलों के उपाध्यक्ष हेमंत गाला का कहना है कि कंपनी इस साल बीमा और म्यूचुअल फंड के साथ ही कई शानदार उत्पादों को लॉन्च करेंगे। 

उन्होंने ग्राहक केंद्रित उत्पादों को लॉन्च करने पर प्रतिबद्धता भी जाहिर की। उन्होंने कहा कि हाल ही में की गई लॉन्चिंग के साथ ग्राहकों की प्रतिक्रिया अभूतपूर्व रही है, जिसके परिणामस्वरूप कंपनी भारत में सबसे तेजी से बढ़ते बीमा तकनीक वितरक बन गई है।

गाला ने कहा कि म्यूचुअल फंड का टियर-1, टियर-2 और टियर-3 शहरों, कस्बों और 15,000 से अधिक इलाकों में अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला है। धनबाद में फोनपे के म्यूचुअल फंड ग्राहकों में से एक, जिन्होंने हाल ही में लिक्विड फंड्स का उपयोग शुरू किया है, उन्होंने इसे बचत के लिए एक बेहतर विकल्प बताया।

- My Dost Desk

No comments