Nokia भारत में जल्द लॉन्च करेगा नया फीचर स्मार्टफोन, शानदार होंगे फीचर्स
हाल ही में नोकिया ने एक टीजर वीडियो जारी किया है, जिससे पता चलता है कि स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जल्द ही भारत में दो नए फोन लॉन्च करने की योजना बना रही है। वीडियो को देखकर लगता है कि नया स्र्माटफोन नोकिया सी3 की तरह है। हालांकि फीचर फोन अलग तरह से दिखाई दे रहा है, लेकिन इसके 4जी फीचर फोन होने की उम्मीद है।
Nokia नया फीचर स्मार्टफोन:
एचएमडी ग्लोबल के मुख्य उत्पाद अधिकारी जुहो सरविकस ने नए समार्टफोन की जानकारी साझा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने ट्वीट किया, भारत में हमारे प्यारे प्रशंसकों के लिए। नोकिया के साथ भारत के बदलते डिजिटल परिदृश्य में एक नई लहर पकड़ने के लिए तैयार रहें।
स्पेसिफिकेशन & फीचर्स:
नोकिया सी3 एक एंट्री-लेवल डिवाइस है जो पहले से ही 5.99-इंच एचडी प्लस डिस्प्ले, यूनिसॉक प्रोसेसर, 3जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज के साथ चीन में लॉन्च किया गया है। डिवाइस में एलईडी फ्लैश के साथ फोन के पीछे सिंगल 8 मेगापिक्सल कैमरा, फिंगरप्रिंट स्कैनर और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल कैमरा है। स्मार्टफोन 3040 एमएएच बैटरी के साथ आता है, जो माइक्रोयूएसबी पोर्ट के माध्यम से चार्ज होता है।
- My Dost Desk

No comments