Breaking News

नोकिया ने भारत में लॉन्च किया नया बजट स्मार्टफोन C3, कम कीमत के साथ मिलते हैं धांसू फीचर्स...!!


स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नोकिया ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन नोकिया C3 लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने कम कीमत पर यूजर्स को शानदार स्पेसिफिकेशन उपलब्ध करवाए हैं...


नोकिया C3 स्मार्टफोन के 2GB रैम और 16GB स्टोरेज वेरिएट की कीमत 7,499 रुपए और 3GB रैम और 32जीबी स्टोरेज वैरियंट की कीमत 8,999 रुपए रखी गई है.इस फोन को 17 सितंबर को बिक्री के लिए पेश किया जाएगा।


नोकिया के इस फोन में कंपनी ने 5.99 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले दी है.यह फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है. नोकिया C3 में 3040 एमएच की बैटरी दी गई है जिसका स्टैडबाय टाइम 16.5 दिन का है।


नोकिया के इस फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जो कि फ्लैश के साथ आता है जबकि फोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।


फोन में कंपनी ने फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, एमबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्समिटी सेंसर जैसे सेंसर दिए गए हैं. इस फोन को तो कलर ऑप्शन में लांच किया गया है। 

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं मान्यताओं पर आधारित हैं. News Remind इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें. इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद
- My Dost Desk

No comments