Breaking News

कोरोना को हरा चुके मरीजों को अब सता रही हैं ये बीमारियां, दिख रहे ऐसे लक्षण


इस बात में कोई शक नहीं है कि दिल्ली में मरीजों का रिकवरी रेट अन्य राज्यों की तुलना में काफी बेहतर है। यहां मरीज इलाज के बाद जल्दी सही होकर अपने घर जा रहे हैं। लेकिन दिल्ली में कई मामले ऐसे भी सामने आ चुके हैं जिसमें कोरोना संक्रमित मरीज सही होने के बाद फिर से कोरोना पॉजीटिव पाए जा रहे हैं। इन मरीजों में कोरोना के लक्षण भी दिख रहे हैं और रिपोर्ट भी पॉजीटिव है। इसके अलावा एक और चौंकाने वाली खबर आई है। हाल ही में पता चल रहा है कि राजधानी में कोरोना से ठीक हो चुके मरीज कुछ गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं।


दिल्ली में ऐसे मरीज जो कोरोना से ठीक हो चुके हैं वह सांस की बीमारी, थकान, बदन दर्द और कमजोरी जैसी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं। दिल्ली स्थित राजीव गांधी सुपर स्पेशलिएटी अस्पताल में ऐसे कई मरीज आ चुके हैं जो कोरोना से सही होने के बाद इन स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को महसूस कर रहे हैं। ऐसे मरीजों के लिए राजीव गांधी सुपर स्पेशलिएटी अस्पताल में एक स्पेशल क्लिनिक की शुरूआत की गई है, जिसमें इन लक्षणों के साथ अब तक 30 मरीज इलाज के लिए पहुंच चुके हैं।


इन लोगों की शिकायत है कि पहले इन्हें कोरोना था, जो अब पूरी तरह से ठीक हो चुका है। न ही कोई लक्षण दिख रहे हैं और रिपोर्ट भी नेगेटिव है। इसके बावजूद इन्हें बदन दर्द, थकान और सांस में तकलीफ की दिक्कत हो रही है।
- My Dost Desk

No comments