Breaking News

इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ बुखार और सर्दी-जुकाम की समस्या में कारगर हैं ये आयुर्वेदिक काढ़े


बदलते मौसम के कारण अधिकतर लोगों को सर्दी-जुकाम और बुखार की समस्या का सामना करना पड़ता है। मौसम के बदलने के कारण भी हमारी इम्यूनिटी सिस्टम काफी कमजोर हो जाता है। जिसके कारण शरीर में आसानी से बुखार के बैक्टीरिया प्रवेश कर जाते हैं। जिसके कारण शरीर का तापमान बढ़ जाता है। इसके साथ ही गले में खराश, जुकाम, खांसी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं से छुटकारा दिलाने में आयुर्वेदिक काढ़ा आपकी काफी मदद कर सकते हैं। ये आयुर्वेदिक काढ़ा आपकी इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करते हैं। इसके अलावा सर्दी-जुकाम और बुखार की समस्या से भी राहत दिलाते है.....

तुलसी और अदरक का काढ़ा


2 गिलास पानी एक पैन में डालकर गर्म करें। इसके बाद इसमें लौंग, काली मिर्च, अदरक, इलायची, तुलसी की पत्तियां और गुड़ डालकर धीमी आंच में उबाले। जब पानी आधा बच जाए तो गैस बंद कर दें और इसे छानकर गुनगुना इसका सेवन करें।

अजवाइन का काढ़ा


एक पैन में 1 गिलास पानी डालकर उबालें। इसके बाद इसमें आधा चम्मच अजवाइन और थोड़ा गुड़ डालकर धीमी आंच में पकाएं। इसके बाद गुनगुना रहने पर इसका सेवन करें। इस काढ़ा को पीने से खांसी के साथ-साथ अपच की समस्या से भी छुटकारा मिल जाएगा।

तुलसी औऱ लौंग


ये काढ़ा बुखार के साथ-साथ खांसी की समस्या से छुटकारा दिलाने में काफी कारगर है। इतना ही नहीं इस काढ़ा का सेवन करने से जोड़ों के दर्द में भी काफी राहत मिलती है। इस काढ़ा को बनाने के लिए 200एमएल पानी को उबालें। जिसमें 10-12 तुलसी की पत्तियां और 4-5 लौंग कर धीमी आंच में जब तक उबाले तब तक कि पानी आधा न रह जाए। इसके बाद इसका सेवन करें। 
- My Dost Desk

No comments