Breaking News

भारत में लॉन्च हुआ ओप्पो A53 स्मार्टफोन, जानिए क्या है फोन की कीमत और फीचर्स....!!


स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन ओप्पो A53 लॉन्च कर दिया है. इस फोन में कंपनी ने यूजर्स को शानदार फीचर्स उपलब्ध करवाए हैं...


ओप्पो A53 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,990 रूपये और 6 जीबी रैम+128जीबी इंटरनल स्टोरेज मॉडल की कीमत 15,490 रुपये रखी गई है. फोन की पहली सेल आज दोपहर 3:00 बजे से होने वाली है।



ओप्पो A53 फोन में 6.53 इंच की स्क्रीन दी गई है.इस फ़ोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर दिया गया है जो की एंड्रॉयड 10 पर बेस्ड ओप्पो के ColorOS 7 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।


ओप्पो ने इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया है जिसमें प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है जबकि सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।


ओप्पो A53 स्मार्टफोन में 5000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.फोन में 4G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, GPS, यूएसबी टाइप-C और 3.5mm हेडफोन जैक  जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं मान्यताओं पर आधारित हैं. News Remind इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें. इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद
- My Dost Desk

No comments