Breaking News

एक ऐसा बल्ब जो लाइट जाने के बाद जलता रहता है 5 घंटे मार्केट में मचा रहा है तहलका, कीमत है बेहद कम


देश के कई इलाको में आज भी 24 घंटे की बिजली सप्लाई नहीं होती ऐसे में डीजी सेट और इन्वर्टर का सहारा लेना पड़ता है। डीजी सेट प्रदूषण करता है और इन्वर्टर महंगा होने की वजह से इसे हर कोई लगवा नहीं सकता इन परिस्थितियों से निपटने के लिए इंडिया एक्सपो मार्ट में चल रहे एलईडी प्रदर्शनी में ऐसा बल्ब लॉन्च किया गया है जो बिजली के जाने के छह घंटे के बाद भी जलता रहेगा।पावर बेकअप के लिए इसके अंदर बैटरी लगायी गयी है इसमें बैटरी प्रोटेक्शन भी दिया गया है जिससे ये ओवर चार्ज और डिस्चार्ज भी नहीं होता वही बल्ब बनाने वाली कंपनी के निदेशक अंजू जेन ने बताया की आज भी देहात क्षेत्र में बिजली 24 घंटे नहीं मिल पाती है आम आदमी की आर्थिक स्थति अच्छी नहीं है।
इस वजह से वो घर में इन्वर्टर का उपयोग नहीं कर सकते ऐसे में इस बल्ब को बनाने का विचार आया इसे तैयार करने में तीन महीने का समय लगा इसे आमतौर पर लगाए जाने वाले होल्डर में फ़ीट किया जा सकता है बिजली होने पर यह एसी मोड़ पर चलता है और बिजली जाने के बाद ये बल्ब ऑटोमेटिक मोड़ पर चला जाता है यह बल्ब छह घंटे तक रोशनी दे सकता है।

ये बल्ब चार केवी तक के झटके आराम से झेल सकता है और फ्यूज भी नहीं होता ऊर्जा खपत की बात करे तो चार्ज होने के समय ये नो वैट तक बिजली की खपत कर सकता है जबकि पुरे दिन जलने पर केवल चार वाट की बिजली की खपत करता है इस एक बल्ब की कीमत 200 रूपये है।
- My Dost

No comments