अगर आपकी हाइट कम है और आपकी उम्र 25 से ज्यादा है, तो निराश न हों अपनाएं ये तरीके....
हम में से बहुत कम लोग होंगे जो अपने शरीर, रूप या रंग से संतुष्ट होंगे। किसी को रंग साफ चाहिए, किसी को पतला होना है, तो किसी को अपनी लंबाई बढ़ानी है। हाइट बढ़ाने के तरीके जानने के लिए सभी लोग बहुत उत्सुक रहते हैं। लेकिन हाइट बढ़ाने के तरीके आसान नहीं है। लंबाई एक ऐसी चीज है, जिसे आप सबसे पहले नोटिस करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि जब एक बार हड्डियों का बढ़ना बंद हो जाता है, तो उसके बाद लंबाई भी नहीं बढ़ती। ऐसा भी माना जाता है कि कुछ साल की उम्र के बाद लंबाई नहीं बढ़ सकती या बढ़ने में मुश्किल हो सकती है। हालांकि, हाइट बढ़ाने के तरीके जैसे कुछ एक्सरसाइज, स्ट्रेचिंग, अच्छे खानपान या लाइफस्टाइल में बदलाव से आपकी लंबाई को बढ़ने में कुछ हद तक मदद मिल सकती है। 25 साल की उम्र के बाद हाइट का बढ़ना मुश्किल होता है। लेकिन, आज हम आपको कुछ ऐसे हाइट बढ़ाने के तरीके बता रहे हैं, जिनसे हाइट बढ़ाने में आपको मदद मिलेगी। जानिए हाइट बढ़ाने के तरीके क्या हैं।
हाइट बढ़ाने के तरीके में शामिल करें संतुलित आहार
संतुलित और पौष्टिक तत्वों का सेवन हाइट बढ़ाने के तरीके में सबसे कारगर में से एक उपाय है। यह आपकी हाइट को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हमारे शरीर के विकास और हाइट को बढ़ाने के लिए हमारा शरीर सही से विटामिन, मिनरल, न्यूट्रिएंट्स आदि को एब्जॉर्ब कर लेता है। कैल्शियम, विटामिन-डी, फॉस्फोरस, आयोडीन और मैग्नीनशियम आदि शरीर सही विकास के लिए जरूरी है। वसा युक्त आहार का सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि इन्हें पचने में समस्या होती है। अपने आहार में इन चीजों को अवश्य शामिल करें, जैसे दूध और दूध से बने पदार्थ, गाजर, हरी सब्जियां, फल, मेवे आदि। हाइट बढ़ाने के तरीके में सबसे आसान और घरेलू उपाय है ठीक से डायट लेना। ठीक से डायट लेना ना केवल हाइट बढ़ाने के तरीके में सबसे आसान है बल्कि यह आपके शरीर के पोषण के लिए जरूरी है।
सूर्य की रोशनी
सूर्य की रोशनी विटामिन-डी का सबसे अच्छा स्रोत है। यही नहीं, विटामिन-डी आपकी हाइट को बढ़ाने में फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि यह हड्डियों के बढ़ने में अच्छा प्रभाव डालता है। सूर्य की रोशनी में कुछ देर बैठने से आपको विटामिन-डी की पर्याप्त मात्रा मिल जाती है। खासतौर पर सुबह और शाम में सूर्य की रोशनी बेहद प्रभावी होती है, क्योंकि इस समय सूर्य की हानिकारक किरणें हमारे स्वास्थ्य के लिए कम हानिकारक होती हैं। हाइट बढ़ाने के तरीके में सूर्य की रोशनी सबसे नैचुरेल तरीका है। इसके लिए आपको कुछ खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ती और आपकी हाइट भी बढ़ जाती है।
व्यायाम
अच्छी हाइट पाने के लिए व्यायाम भी बहुत जरूरी है। हाइट बढ़ाने के तरीके में आप एक्सरसाइज को भी अपने रूटिन में जोड़ें। अपने शरीर को स्ट्रेच करें। ऐसा करने से आपकी हड्डियों के जोड़ खुलेंगे और आपकी हाइट को बढ़ने में मदद मिलेगी। हालांकि, 25 की उम्र के बाद हड्डियों का बढ़ना थोड़ा मुश्किल होता है लेकिन, कुछ व्यायाम करने से आपकी हाइट एक अच्छा पॉश्चर होने की वजह से ऊंची दिख सकती है। रस्सी कूदना, बार हैंगिंग, फॉरवर्ड बेंड, जंपिंग आदि व्यायामों को रोजाना करें और पाएं अच्छे परिणाम। व्यायाम ना केवल हाइट बढ़ाने के तरीके में एक आसान उपया है ब्लकि या आपको फिट भी रखता है।
योग: हाइट बढ़ाने के तरीके में मुख्य है योग। योग आपकी हाइट को बढ़ाने और आपके पॉश्चर को सही बनाने में मददगार है। यही नहीं, योग से आप न केवल अपनी हाइट बढ़ा सकते हैं, बल्कि अपने शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में भी आपको सहायता मिलेगी। योग के कुछ आसन इसमें आपकी मदद कर सकते हैं, जैसे सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, भुजंगासन,अधो-मुख स्वानासन, त्रिकोणासन आदि। योगा आजकल सेलिब्रटी से लेकर हर किसी की पहली पसंद है इसलिए हाइट बढ़ाने के तरीके में योगा को जोड़ना भी आपके लिए सही है।
पर्याप्त नींद: नींद न केवल स्वास्थ्य, बल्कि हाइट को बढ़ने में भी मदद कर सकती है। हाइट बढ़ाने वाले हॉर्मोन हमारी हड्डियों को सोते हुए बढ़ाते हैं। यही नहीं, सही से विकास होने के लिए आपकी सोने की स्थिति का सही होना भी आवश्यक है। इसलिए, पर्याप्त नींद लें और सुनिश्चित करें कि आपको रोज अच्छी नींद आए। आप कम से कम आठ घंटे अवश्य सोएं। हाइट बढ़ाने के तरीके में ठीक से नींद लेना भी महत्तवपूर्ण है। अच्छी नींद अच्छे स्वास्थ और अच्छे जीवन की निशानी है। हािट बढ़ाने के तरीके में ठीक से सोना हमेशा आपको आगे लेकर जाता है।
नहाने के बाद स्ट्रेचिंग
हाइट बढ़ाने के तरीके आजमाना चाहते हैं, तो स्नान करने के बाद अगर आप स्ट्रेचिंग करें। इससे आपको ज्यादा लाभ हो सकता है। इस समय हमारी मांसपेशियां गर्म होती हैं। इसलिए, अगर इस समय आप स्ट्रेचिंग करते हैं, तो आपकी लंबाई बढ़ सकती है। अपने हाथ को ऊपर कर के स्ट्रेच करें, पैर की उंगलियों को, हिप्स, कंधे आदि को भी स्ट्रेच करें। पूरे शरीर को बारी-बारी से स्ट्रेच करें। आपको फायदा होगा।
इसके अलावा, हाइट बढ़ाने के तरीके के लिए आप घरेलू नुस्खों का प्रयोग भी कर सकते हैं। बाजार में तरह तरह की दवाइयों की भरमार है, जो यह दावा करती हैं कि उनसे हाइट बढ़ती है। लेकिन, आपकी इन दवाइयों के सेवन से बचना चाहिए। इन हाइट बढ़ाने के तरीके का प्रयोग करने के साथ-साथ धैर्य रखें, क्योंकि 25 कि उम्र के बाद एकदम से हाइट नहीं बढ़ती लेकिन, कुछ ही समय के बाद आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।
हाइट कम होने से रोकने के तरीके
हालांकि, वयस्क लोगों की हाइट नहीं बढ़ सकती लेकिन, वो उम्र के साथ कम होने वाली अपनी ऊंचाई को रोक सकते हैं। ऐसा कहा जाता है कि जैसे व्यक्ति 40 के आसपास पहुंचता है, उसकी हाइट के कुछ इंच ऑस्टियोपोरोसिस, रीढ़ की हड्डी के सिकुड़ने और अन्य कारणों से कम हो जाते हैं। यानी उम्र के बढ़ने पर आपकी हाइट कम हो सकती है। उम्र के कारण होने वाली इस सिकुड़न को रोकने के लिए आप इन तरीको को अपना सकते हैं।
अपने आहार में पोषक तत्वों की मात्रा सही रखें, इसमें भरपूर कैल्शियम को शामिल करें।
मांसपेशियों के नुकसान से बचने के लिए नियमित रूप से वजन बढ़ाने वाले व्यायाम करें।
शरीर में पानी की कमी न होने दें।
स्मोकिंग से बचें।
पर्याप्त पानी पिएं।
मुख्य सवाल यह है कि क्या इस उम्र के बाद हाइट बढ़ सकती है? तो सच यह है कि इस उम्र के बाद हाइट नहीं बढ़ सकती। लेकिन, हाइट बढ़ाने के तरीके हैं, जिनकी मदद से आप अपने शरीर के पॉश्चर को सुधार सकते हैं, ताकि आप लंबे लगें। इसके अलावा, वो उम्र के साथ घटने वाली हाइट से बचने के लिए भी पूरी सावधानियां बदल सकते हैं।

No comments