ऐसे में तांबे के बर्तन का इस्तेमाल नुकसान पहुंचा सकता है..!!
वैज्ञानिक शोधों में भी तांबे के स्वास्थ्य गुणों को प्रमाणित किया जा चुका है। हालांकि गलत तरीकों का इस्तेमाल कर तांबे के बर्तन में पानी पीना सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। इसलिए तांबे के बर्तन से होने वाले नुकसान की जानकारी जरूर होनी चाहिए। तो आइए जानते हैं तांबे के बर्तन का इस्तेमाल किस तरह से नुकसान पहुंचा सकता है...
तांबे के बर्तन के इस्तेमाल के दौरान अक्सर लोग एक गलती करते हैं। इस बर्तन से होने वाले लाभ को देखते हुए कई घरों में इसका उपयोग होता है, लेकिन एक बात को हमेशा याद रखें कि इस बरतन को कभी भी जमीन पर न रखें वरना आपको इसका कोई भी लाभ नहीं मिलेगा।
तांबे से बने बर्तनों की सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस बर्तन के अंदर वाले हिस्सों में कॉपर ऑक्साइड की परत (हरे रंग की) जमने लगती है, इसलिए अंदरूनी तले को अच्छे से साफ करें। तांबे के बर्तन में पानी रखने पर जो रासायनिक क्रिया होती है उसी वजह से कॉपर ऑक्साइड की परत जम जाती है।

No comments