Breaking News

टीचर ने मानव अंगों को समझाने के लिए बच्चों के सामने किया ऐसा काम, देखकर रह जायेंगे हैरान


हर कोई अपनी बात रखने और समझाने के लिए कई तरीके अपनाते है। आज के समय में टीचर अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए कई बार ऐसे काम कर जाते हैं कि सुर्ख़ियों में आ जाते हैं। ऐसे में हर टीचर का अपना पढ़ाने का तरीका होता है, कई टीचर हैं जो प्यार से पढ़ाते हैं और कई ऐसे टीचर हैं जो कुछ डांटकर पढ़ाते हैं। वहीं कई ऐसे भी हैं जो अनोखी-अनोखी चीज़ों के ज़रिए अपने बच्चों को पढ़ाते हैं।

टीचर ने पहना आंतरिक अंगों वाला बॉडीसूट:

हाल ही में स्पेन की एक टीचर अपने पढ़ाने के अंदाज़ के चलते वायरल हो रही हैं।उन्होंने स्टूडेंट को मानव शरीर की रचना के बारे में बताने के लिए Anatomy Bodysuit (आंतरिक अंगों वाला बॉडीसूट) ही पहन लिया।


आपको बता दें कि उनके इस अनोखे ढंग से पढ़ाने की ट्विटर पर जमकर तारीफ़ हो रही है हर कोई उनके इस कारनामे की तारीफों का पूल बाँध रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक इस टीचर का नाम वेरोनिका ड्यूक है, जो स्पेन के वेलेडोलिड स्कूल में जीव विज्ञान की टीचर है। उन्होंने बच्चों को अच्छे से मानव अंगों के बारे में बताने के लिए यह तरीका अपनाया, जिसकी बच्चों ने भी उनकी ख़ूब सराहना की।

वेरोनिका 15 साल से साइंस, अंग्रेज़ी, कला, इतिहास और स्पेनिश जैसे सब्जेक्ट पढ़ाती है। उन्होंने हाल ही में बताया, ''बच्चों को बोर्ड पर इमेज बनाकर समझाने में कई बार मुश्किल होती है।


कुछ बच्चे समझ पाते हैं कुछ नहीं इसलिए मैंने ये विकल्प चुना। मैंने मानव शरीर की रचना वाला एक बॉडीसूट बनवाया। मेरा मानना है कि इससे मज़ेदार और आसान तरीका दूसरा नहीं हो सकता।''

- My Dost Desk

No comments