Breaking News

सर्दियों में ब्लड प्रेशर को कण्ट्रोल करती है अदरक, सेहत के लिए है अमृत


आजकल सर्दियों में हर किसी की सुबह की शुरुआत चाय की चुस्की के साथ होती है। नाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन है, क्योंकि रात के भोजन के बाद हम सुबह खाली पेट होते हैं और इसके बाद कोई मील लेते हैं। लिहाजा ब्रेकफास्ट का हेल्दी होना आवश्यक है, ताकि आप पूरे दिन ऊर्जा के स्तर को बनाए रख सकें। अदरक को आप सुबह अपने ब्रेकफास्ट में कई प्रकार से शामिल कर सकते हैं।

अदरक के फायदे:

अदरक को जब कॉफी के साथ मिलाया जाता है, तो यह मुक्त कणों के खिलाफ लड़ने के लिए पर्याप्त शक्तिशाली हो जाता है। अदरक कॉफी को स्वादिष्ट भी बनाता है।

कॉफी, एंटीऑक्सिडेंट का एक स्रोत होती है जो सेहत के लिए बेहद लाभदायक है। साथ ही यह दर्द में राहत दिलाने में कारगर और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए मददगार है।

अदरक वाली चाय पेट दर्द से परेशान लोगों के लिए बेहद मददगार हो सकती है। अदरक बॉडी को गर्म करने में मदद करता है, साथ ही सर्कुलेशन को बढ़ाने और हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मददगार है।

अदरक में वार्मिंग इफेक्ट होता है। अदरक सर्दी और फ्लू के इलाज के लिए एंटी-वायरल के रूप में काम करता है।

- My Dost Desk

No comments